फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रही संक्रमण की रफ्तार, छह दिन में तीन बार टूटा रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। छह दिन में तीन बार कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकार्ड टूट चुका है। जिले में चौदह अप्रैल को सर्वाधिक 387 पॉजिटिव केस मिले थे। लेकिन छह दिन बाद ये आंकड़ा सात सौ के पार पहुंच गया।
विज्ञापन

सितंबर 2020 में सबसे अधिक 282 संक्रमित मरीज मिले थे। जो 13 अप्रैल 2021 तक एक दिन में जिले में मिले संक्रमित मरीजों का सबसे अधिक आंकड़ा था। लेकिन 14 अप्रैल को ये रिकार्ड टूट गया। 435 संक्रमित मरीज पाए गए। दूसरे दिन ही नया रिकार्ड 534 बन गया। ये रिकार्ड भी एक दिन ही टिक पाया। सोमवार को फिर रिकार्ड टूट गया। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सात सौ के पार पहुंच गया। ऐसे हालात में पहले से अधिक सजग रहने की जरूरत है। सामाजिक दूरी बनाए रखें। सैनिटाइजर और मास्क का इस्तेमाल करते रहे।
छह दिन में मिले 2847 पॉजिटिव केस
मुरादाबाद। रोजाना बनते टूटते रिकार्ड के बीच अप्रैल के 19 दिनों में जिले में 4404 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें 64 फीसदी संक्रमित मरीज सिर्फ छह दिन में मिले हैं। 14 से 19 अप्रैल तक जिले में 2847 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें