फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कल से दिल्ली-जयनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नौ नवंबर से 17 नवंबर तक दिल्ली-जयनगर के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन होने जा रहा है। यह ट्रेन (04006) दिल्ली से नौ नवंबर को रात 11:05 बजे चलेगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी होते हुए 10 नवंबर की रात 11:45 बजे जयनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन

दिल्ली से चलने के बाद मुरादाबाद में यह ट्रेन रात दो बजे पहुंचेगी। जबकि बरेली स्टेशन पर इसका ठहराव 345 बजे होगा। वापसी में जयनगर से 10 नवंबर को रात में 1:30 बजे चलेगी। 11 नवंबर को रात नौ बजे बरेली व 10:40 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर ठहरेगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि इसमें 10 स्लीपर कोच, आठ सामान्य कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें