मुरादाबाद। गोरखपुर से दिल्ली के लिए 14 दिसंबर के एक स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन (05064) गोरखपुर से रात 8:55 बजे दिल्ली के लिए चलेगी। 15 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी। बरेली स्टेशन पर 15 दिसंबर को यह ट्रेन सुबह 06:15 बजे और मुरादाबाद स्टेशन पर सुबह 08:05 बजे रुकेगी। 22 बोगियों की इस ट्रेन में 6 अनारक्षित कोच, 14 स्लीपर कोच और एक तृतीय श्रेणी एसी कोच होगा। यह जानकारी रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने उपलब्ध कराई है।