कोहरे की मार ने ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लगा दिया है। शनिवार को 37 ट्रेनें कोहरे की वजह से प्रभावित हो गईं। कटरा (वैष्णो देवी) से लखनऊ लौट रही स्पेशल ट्रेन आठ घंटे देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
जबकि काशी, शताब्दी और अवध असम भी कोहरे की वजह से लेट हो गई हैं। शनिवार को 37 ट्रेनें कोहरे की वजह से प्रभावित हुईं। मंडल में पहले से ही 44 जोड़ी ट्रेनें रद्द हैं। बाकी ट्रेनें ने भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।