फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव की जयंती पर किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। कार्यक्रम नगर के काशीपुर रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख इकबाल इंजीनियर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन और आदर्शों पर चर्चा की। उन्होंने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इकबाल हुसैन ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों के लिए काम किया। देश और प्रदेश के विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महासचिव शमीम मंसूरी और संचालन वीरेंद्र यादव ने किया।
कार्यक्रम में अख्तर अली खां, इकरार भोला, नदीम सिद्दीकी, हनीफ अंसारी, पूर्व प्रधान अब्बास अंसारी, मोहसिन सिद्दीकी एडवोकेट, नसीम मलिक, अकील अहमद व आसिम अब्बासी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें