फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जलशक्ति मंत्री के जवाब पर सपा से जुड़ी महिलाओं में नाराजगी

Wed, 13 Aug 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सपा विधायक द्वारा मंगलवार दोपहर प्रदेश विधानसभा में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की बदहाली को लेकर उठाई गई समस्या पर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री के जवाब पर बिलारी में सपा से जुड़ी महिलाओं में नाराजगी है। महिलाओं ने प्रदेश सरकार के मंत्री के ऐसे जवाब पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान प्रदेश भर के देहात इलाके में ग्रामीण पेयजल मिशन अभियान के तहत पेयजल व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा उठा रहे थे। बिलारी विधायक ने ग्रामों में ओवरहेड टैंक निर्माण अधूरे होने, भूमिगत वाटर पाइप लाइन बिछाने के बाद उखड़ी सड़कें ठीक न होने, पानी की टंकी चालू हो जाने के बाद भी सुबह और शाम नियमित पानी न मिलने आदि समस्याएं उठाईं। इस दौरान विधायक ने यह भी कहा कि उनके पैतृक गांव में भी पेयजल आपूर्ति संतोषजनक नहीं है।
सपा विधायक से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने जवाब में कहा कि विधायक अपनी बीबी की कसम खा लें की उनके गांव में पानी नहीं आ रहा है। जवाब में बिलारी विधायक ने यहां तक कह दिया कि उनकी उठाई बात गलत निकलें तो वह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन

बिलारी विधायक और प्रदेश के जलशक्ति मंत्री में होने वाली बहस संबंधी विधानसभा की कार्यवाही की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बिलारी क्षेत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष से जुड़े कार्यकर्ता अपनी अपनी फेसबुक आइडी से अपने हिसाब से वीडियो डालकर कमेंट लिख रहे हैं।बिलारी क्षेत्र की सपा महिला सभा से जुड़ी अफरोज मसूदी, सुधा शर्मा, रिंकी सिंह, नीलू कुमारी जाटव, नन्हीं देवी यादव, बबीता जाटव,आसमा,शांतिदेवी, सुरैया जमाल,रईसन आदि का कहना है कि प्रदेश के जलशक्ति मंत्री द्वारा सपा विधायक के सवाल पर ऐसा अशोभनीय जवाब देना महिला वर्ग का अपमान है। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को इस मामले में उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें