फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने कश्यप समाज का उत्थान किया : सिंह

Sun, 20 Sep 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। कुंदरकी में पूर्व सपा विधायक हाजी रिजवान के आवास पर शनिवार को पीडीए का कश्यप समाज सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कश्यप समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

एमएलसी और पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा कश्यप समाज का उत्थान किया है।
किरणपाल सिंह कश्यप ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के लिए चुने गए तीन सदस्यों में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एमएलसी बनाया। उन्होंने कश्यप समाज से अपील की, जो पार्टी आपके समाज को सम्मान दे उसी पार्टी में रहो। किरणपाल सिंह कश्यप ने हाजी रिजवान के साथ मिलकर समाज के हितों की लड़ाई लड़ने और पूरा सम्मान दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने भी कश्यप समाज को हर लड़ाई में साथ देने और उनके सम्मान के लिए हमेशा तैयार रहने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सम्मेलन में दूसरे राजनीतिक दलों के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। नाजिम उस्मानी ने कार्यक्रम का संचालन किया। हाजी उवैश, इल्यास खां, भूरे मालिक, मोहम्मद जावेद, अवनीश प्रधान, रितेश यादव, वाहन सिंह यादव, वेद प्रकाश, दौलत सिंह, हरि शंकर कश्यप, राजकुमार कश्यप और ओमप्रकाश कश्यप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें