फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मेयर प्रत्याशी के चयन में सपा सबसे आगे बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा ने मेयर प्रत्याशी के लिए पर्यवेक्षकों की टीम ने 35 आवेदकों के आवेदन पर विचार किया। अब पर्यवेक्षक आवेदकों का एक पैनल बनाकर दो दिनों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगे। पार्टी आलाकमान ही पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा करेंगा।
विज्ञापन

चक्कर की मिलक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर काफी गहमागहमी रही। क्योंकि महापौर प्रत्याशी के चयन के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक नगीना के विधायक मनोज पारस और मेरठ के विधायक रफीक अंसारी आए थे। दोनों पर्यवेक्षकों ने मेयर प्रत्याशी के 35 आवेदनों पर गंभीरता से विचार किया। काफी लोगों से चुनाव के संदर्भ में बातचीत की। आवेदकों में 12 महिलाएं तथा 23 पुरुष शामिल थे। पहले के आवेदनों के अलावा नया नाम अमित प्रजापति का जुड़ गया। पर्यवेक्षकों का कहना था कि वे आवेदकों का पैनल बनाकर नामों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपेंगे। पार्टी आलाकमान विचार कर प्रत्याशी की घोषणा करेगा। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव, शाने अली शानू, देहात विधायक नासिर कुरैशी, कुलदीप तुरैहा एडवोकेट, तुंगीश यादव, अतहर हुसैन अंसारी, अनीसुद्दीन कातिब, डॉ. इमरान अंसारी, नूह अंसारी, हारून पाशा, फरीद मलिक, रहीस सैफी, मुशाहिद खां, हसीन जमाल, फाजिल मलिक, वसीम अख्तर, तौकीर अहमद, महेन्द्र सिंह सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
35 लोगों का पर्यवेक्षकों ने लिया साक्षात्कार
पर्यवेक्षकों ने पार्षद शीरीगुल, सरताज आलम अंसारी, अलका दूबे, लाखन सिंह सैनी, तरूण कुमार, जयपाल सिंह सैनी,कमरूज्जमा, संजीव चौधरी, असलम पंचायती, अतहर हुसैन अंसारी, राजीव सिंघल, डॉ.सोमवीर सिंह यादव, बदर आलम अंसारी, हाजी तालिब अंसारी, मोहम्मद आसिम खां, राजेश कुमारी यादव, डॉ. इमरान अंसारी, डाॅ.नूरी नवाज, कंचन, कैशर अली कुद्दुसी, शाहखानम, हाजी सैयद रईसुद्दीन, इमराना अतहर,आयशा बी, शुरेब, बुशरा खान, , अलफिजा खान, तुंगीश यादव, मोनी सिंह, जयवीर सिंह यादव,वाहन सिंह यादव, प्रीति सिंह, अमित यादव, राशिद हुसैन बाबी, शबनम, अमित प्रजापति से शहर के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को हराना होगा
सपा विधायक मनोज पारस ने कहा कि पार्षद प्रत्याशियों के चयन के लिए एक कमेटी बनायी जाएगी। पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए अभियान शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी निश्चित तौर पर यह चुनाव जीतेगी। यह चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव की रुपरेखा तय करेगा। लोकतंत्र और संविधान को बचाना है तो भाजपा को नगर निकाय चुनाव में हराना होगा। जतना भाजपा के कुशासन से काफी तंग आ चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें