फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लखनऊ में लोहा मनवाएंगे मुरादाबाद के एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला एथलेटिक संघ ने मंगलवार को अंडर-20 वर्ग में पुरुष व महिला खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। इसमें चुने गए खिलाड़ी लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता 9 व 10 अप्रैल को लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होगी। मुरादाबाद के कुल 19 एथलीट इसमें हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में अंश व गुरप्रीत, 200 मीटर दौड़ में यश तोमर व राजकुमार, 400 मीटर दौड़ में कुणाल, 800 मीटर दौड़ में अभिषेक पाल व दिव्यांक यादव, 3000 मीटर में विवेक, जेवलिन थ्रो में रितिक पवार व अंकित सैनी, 110 मीटर बाधा दौड़ में अभय सिंह, लंबी कूद में एकांत शर्मा व अनिकेत, ट्रिपल जंप में अनंत कुमार प्रतिभाग करेंगे। महिला वर्ग में हैमर थ्रो में अनुष्का, लंबी कूद में सोनिया सिंह, 1500 मीटर दौड़ में विनीता, 3000 मीटर में कसक, 800 मीटर में अंजू प्रतिभाग करेंगी। ट्रायल संपन्न कराने में कोच गौरव , मनोज शर्मा , सौरव आदि का सहयोग रहा। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बाबर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें