फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सपा ने पीडीए पाठशाला में सरकार पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी फिरोज खां ने बहजोई मार्ग पर पक्का बाग स्थित निजी कार्यालय पर पीडीए पाठशाला का आयोजन किया। जिसमें सपा नेता फिरोज खां ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के स्कूलों को बंद करके शिक्षा से दूर करना चाहती है। सरकार की मंशा है कि न बच्चे पढ़ेंगे और न ही नौकरी देनी पड़ेंगी। सपा नेता फिरोज खां ने कहा कि स्कूल बंद होने को लेकर पूरे प्रदेश में गरीब, किसान, मजदूर परेशान हैं। वह अपने बच्चों को कहां पढ़ायेंगे। समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में अपने खर्चे से बच्चों को शिक्षा दिलाने का काम करेगी और किसी भी कीमत पर स्कूल बंद नहीं होने दिए जाएंगे। इस दौरान छात्र गोपाल, अक्षय, राकेश सिंह, कमल,अर्श,अमान, नौमान, सलमान, आरिफ खां, फैजान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें