फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सपा सांसद ने दुष्कर्म के मामले में ममता बनर्जी के तर्क को बताया गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान दिया था कि आबादी ज्यादा बढ़ने के कारण दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने ममता बनर्जी के उस तर्क को सही नहीं माना है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की वारदातों पर रोक लगाने के लिए देश का कानून सख्त होना चाहिए।
विज्ञापन

सपा सांसद डाॅ. एसटी हसन ने कहा कि शरीयत कानून के मुताबिक शादीशुदा मर्द यदि गैर महिला से संबंध बनाता है कि उसकी सजा मौत होती है, लेकिन देश का कानून लचीला है। लोग उसका दुरुपयोग भी कर रहे हैं। सऊदी अरब में सख्त कानून के चलते दुष्कर्म, चोरी की घटनाएं नहीं होती हैं। इंसानियत के लिए शरिया कानून का पालन होना चाहिए। दुष्कर्म की धारा 376 का दुरुपयोग एक दूसरे को फंसाने के लिए भी किया जा रहा है। सपा सांसद ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण सोशल मीडिया और पोर्न साइट हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें