फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU छात्रों के समर्थन में आए सपा सांसद बर्क: कहा- उत्साह में लगाया होगा मजहबी नारा, कार्रवाई जैसी क्या बात है?

Fri, 27 Jan 2023 10:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

सांसद का कहना है कि छात्र ने उत्साह में मजहबी नारा लगाया होगा। इसमें कार्रवाई करने की क्या बात है। साथ ही सांसद का कहना है कि मामूली बात पर भी हिंदुस्तान का प्रशासन मुसलमान को खौफजदा करने पर उतर आता है।
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में नारा-ए-तकवीर अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने वाले छात्र के पक्ष में संभल के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क आ गए हैं। सांसद का कहना है कि छात्र ने उत्साह में मजहबी नारा लगाया होगा। इसमें कार्रवाई करने की क्या बात है। साथ ही सांसद का कहना है कि मामूली बात पर भी हिंदुस्तान का प्रशासन मुसलमान को खौफजदा करने पर उतर आता है। मुसलमानों को डराने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

शुक्रवार को सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडियाकर्मियों से वार्ता की। इस दौरान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगाए गए नारे पर सवाल किया गया तो सांसद ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस नारे को लगाना बेहतर नहीं था।
विज्ञापन

आगे कहा कि यदि किसी छात्र ने मजहबी नारा उत्साह में लगा भी दिया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों की जा रही है। यह तो धार्मिक नारा है और इसका मतलब है भी ठीक है। इस पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। आगे कहा कि मुसलमान जरा भी कुछ बोलता है तो पूरे हिंदुस्तान का प्रशासन दौड़ पड़ता है। मुसलमानों को खौफजदा किया जाता है और डराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें