फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का नाचना बर्दाश्त न कर सका बेटा: DJ पर महिला कर रही थी डांस, बेटे ने किया मना, पर वो नहीं मानी और...

Fri, 27 Jan 2023 07:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा)

सार

मां को नाचता देख बेटे ने कहा कि तुम डांस मत करो। बेटे की बात मां ने नहीं मानी और वह लगातार डांस करती रही। इससे गुस्साए युवक ने खेत में जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर एक पचास वर्षीय महिला डांस कर रही थी। उसके पच्चीस वर्षीय बेटे ने डांस करने से रोका। कहा कि मां तुम डांस मत करो। बेटे की बात मां ने नहीं मानी और वह लगातार डांस करती रही। इससे गुस्साए युवक ने खेत में जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

बुधवार की देर शाम को गांव के मोहल्ले में ही एक घर में युवक की लगुन का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान डीजे पर युवक डांस कर रहे थे। पचास वर्षीय महिला भी डांस देखने के लिए पहुंच गई। इस दौरान महिला डांस करने लगी। उसका पच्चीस वर्षीय बेटा भी मौके पर मौजूद था, यह सब देख उससे रहा नहीं गया। 

बताते हैं कि बेटे ने मां से डांस करने से मना किया। कहा कि मां डीजे पर डांस मत करो, लेकिन महिला नहीं मानी। जिससे नाराज होकर युवक वहां से वहां से चला गया। जंगल में जाकर बकायन के पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी।  गुरुवार की सुबह में उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की करीब चार वर्ष पहले शादी हुई थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील वर्मा का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें