फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: इफ्तार में सपा सांसद और विधायक ने दिया सौहार्द का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला ठाकुरान स्थित कुचला चौक में नागरिकों की ओर से रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर अतिथि संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और बिलारी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान भी पहुंचे। सपा सांसद और सपा विधायक ने नागरिकों द्वारा रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी एकता, भाईचारे और सौहार्द को मजबूती मिलती है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से आने वाले त्योहारों के मौके पर भी शांति और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रोजा इफ्तार में पालिका सभासद जरीफ अंसारी, आमिल सिददीकी, असरार अंसारी, हाजी असलम,आसिफ अफजाल, मोहम्मद आसिम, फैजान इलाही, फैसल इरफान, तस्लीम साबरी, डा. जमीर अंसारी, मोहम्मद तस्लीम, रईस एडवोकेट आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। उधर, नगर में बस स्टेंड के निकट स्थित मदीना मस्जिद इलाके में समाजसेवी अनवार हुसैन एडवोकेट और खैराती हुसैन की ओर से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार में बड़ी संख्या में विभिन्न जाति वर्ग के लोगों ने भागीदारी की।
विज्ञापन


फोटो परिचय-08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें