फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सपा विधायक ने जनता दरबार में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने रविवार सुबह अपने कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों के सामने ही समस्याओं के समाधान को अधिकारियों से फोन पर वार्ता की।
विज्ञापन

जनता दरबार में सहसपुर, थांवला, मुंडिया भीकम, ईसापुर, जलालपुर आदि गांवों से आए ग्रामीणों ने जमीन विवाद की शिकायत की। वहीं विधायक ने दोनों पक्षों में समझौता करवाया। ग्रामीणों ने विधायक से देहात इलाके के निजी विद्युत नलकूप वाले फीडरों पर निर्धारित शेड्यूल की पूरी बिजली न मिलने, देहात के फीडरों की विद्युत लाइनों के जर्जर तार न बदले जाने, बारिश के मौसम की वजह से देहात इलाके में संपर्क मार्गों में गड्ढे होने, स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर न होने व कुछ आंगनबाड़ी वर्कर द्वारा केंद्रों पर नियमित पुष्टाहार न बांटने आदि की शिकायत की।
ग्रामीणों ने कई ग्रामों के जंगलों में राजकीय विद्युत नलकूप लगवाने, लघु उद्योग स्थापित करने के लिए बैंकों से ऋण दिलाने आदि मांगें भी रखीं। सपा विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों द्वारा बताई गईं समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा। इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान, इश्तयाक सैफी, शाहनवाज आलम अंसारी, जरीफ अंसारी, आमिल सिद्दीकी, हप्पू राजा अंसारी, फैसल इरफान व अकरम सैफी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें