बिलारी के धर्मपुर गांव में पीडीए की सभा में बोलते सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान-संवाद
बिलारी। क्षेत्र के धर्मपुर कलां गांव में रविवार दोपहर पीडीए की बैठक में स्थानीय सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।
किसानों से सपा विधायक को बताया कि उन्हें समय पर खाद न मिलने से अपनी फसलों के विकास के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नलकूप स्वामी किसानों को निर्धारित शेड्यूल की पूरी बिजली न मिलने से फसलों की सिंचाई समय पर नहीं हो पाती है। सपा विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर शासन स्तर पर लखनऊ जाकर पैरवी की जाएगी।
इस दौरान हाजी मोहम्मद उस्मान, रामवीर चौधरी, रमाकांत सैनी, निशांत चौधरी, वाजिद खान, ललित यादव, सीताराम जाटव, राजकुमार सिंह, हरपाल जाटव, सुरेश सिंह, महबूब सैफी, नसीम खान, हरवीर सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।