फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में जेल गया सपा नेत्री का पति

Sat, 28 Nov 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नया मुरादाबाद में स्थित दिल्ली के एक व्यक्ति के मकान को फर्जी कागजों के जरिए बेच देने के मामले में मझोला पुलिस ने सपा नेत्री किरन तोमर के पति राजेंद्र तोमर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि एक अभी फरार है।
विज्ञापन




बुद्धि विहार निवासी पंडित लाल किशोर शास्त्री ने करीब दो माह पहले मझोला थाने में नया मुरादाबाद निवासी राजेंद्र तोमर, संभल निवासी सुनील कुमार और मंगूपुरा निवासी महेश के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमेें उन्होंने आरोप लगाया था कि अभियुक्त राजेंद्र तोमर व उसके साथियों ने उन्हें नया मुरादाबाद स्थित दिल्ली निवासी सुरेश के मकान का फर्जी कागजों से साढ़े छह लाख रुपये में उन्हें सौदा कर दिया था।


विवेचक के मुताबिक राजेंद्र तोमर ने संभल निवासी सुनील कुमार को सुरेश बनाकर पेश किया और मकान की रजिस्ट्री करा दी। बाद में पंडित लाल किशोर शास्त्री को पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में पुलिस ने संभल निवासी सुनील को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। गुरुवार को मझोला पुलिस ने नया मुरादाबाद निवासी सपा नेत्री किरन तोमर के पति राजेंद्र तोमर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मंगूपुरा निवासी महेश अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें