रामपुर से सपा सांसद आजम खां की पांच अग्रिम जमानत की अर्जी गुरुवार को सेशन कार्ट ने खारिज कर दी। सेशन कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई थी जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले खां की 29 अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज हो चुकी है।
बता दें कि सांसद की पत्नी पर शिकंजा कसना शुरू हो गया। राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा पर भी दुग्ध डेयरी मामले में जिलाधिकारी ने जांच बैठाई है। डेयरी कामधेनु योजना के तहत खोली गई थी।