एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का फोटो।
संभल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभल के एसपी केके विश्नोई को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक मिला है। इससे पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपी को संभल हिंसा के दौरान बेहतर कार्य करने के लिए डीजीपी के द्वारा प्लेटिनम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। मालूम हो कि आईपीएस केके विश्नोई ने संभल हिंसा के दौरान अपनी कुशलता से मामले को नियंत्रित करने का काम किया था।संभल जिले में 10 सितंबर-2024 को आईपीएस केके विश्नोई को एसपी के तौर पर पहली पोस्टिंग मिली। इससे पहले वे गोरखपुर में एएसपी थे। संभल जिले का चार्ज संभालने के बाद केके विश्नोई ने विभिन्न प्रकरणों पर काम शुरू किया। वहीं, चार्ज संभालने के दौरान करीब ढाई माह बाद ही संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। बवाल में एसपी ने बड़ी सूझबूझ से काम लिया और बवाल पर काबू पाया जा सका।
वहीं, 18 जनवरी से अब तक 17 विभिन्न प्रकरणों में 68 लोगों को गिरफ्तार कर 100 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की धोखाधड़ी में दस वर्ष से अधिक समय से सक्रिय बीमा गिरोह का पर्दाफाश किया। आरोपियों ने करोड़ों की धनराशि हड़पने के लिए लोगों को मौत के घाट तक उतारा गया। यही नहीं, संभल पुलिस ने इसी मामले में 27 ऐसे ट्रैक्टर बरामद किए जो उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आसाम, महाराष्ट्र आदि राज्यों से फाइनेंस कराए गए थे।