फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सपा से निर्यातक रईसुद्दीन को मिला मेयर का टिकट, 17 अप्रैल को दाखिल करेंगे नामांकन

Sun, 16 Apr 2023 04:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

रईसुद्दीन ने कहा कि पार्टी की नीतियों पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वह 17 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
 
विज्ञापन
सपा से रईसुद्दीन को मिला मेयर का टिकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद शहर के निर्यातक रईसुद्दीन को समाजवादी पार्टी से मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गरीब बस्तियों में शुद्ध पानी की सप्लाई सड़कों और अभावग्रस्त लोगों की मदद करना उनकी प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन

दीवान का बाजार के रहने वाले निर्यातक रईसुद्दीन का कहना है कि वह 1992 से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी किसी पद की मांग नहीं की थी। वह समाज सेवा का कार्य करते थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके कार्य से प्रभावित होकर मेयर प्रत्याशी का टिकट दिया है। 

 

पार्टी की नीतियों पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। टिकट लेने के लिए सपा उम्मीदवार 5 दिनों से लखनऊ में मौजूद है। 17 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें