फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सपा सैनिक प्रकोष्ठ ने पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव मथाना में बैठक की गई। इसमें पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि यह बैठक सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल शरद शरन के निर्देश और कांठ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के मार्गदर्शन की गई है। वहीं सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों को संगठन स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही चुनाव आयोग से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई।
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूती देने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी में सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राम सिंह यादव, दीन दयाल यादव, विजयपाल सिंह, अनिल यादव, रहीस मलिक, आनंद पाल सिंह व अनिल कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें