फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया सपा प्रमुख का जन्मदिन

Wed, 01 Jul 2026 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सपा की मजबूती और अधिकाधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया। नगर में सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उसमान और संचालन बिलारी नगर अध्यक्ष शाहनवाज आलम शानू ने किया। गोष्ठी में कसीम आजाद, रेहान पाशा, आमिल सिददीकी, जरीफ अंसारी, हप्पू राजा अंसारी, वासिक अंसारी, वाहिद हुसैन,मुजीब अहमद, रियाज पाशा, बब्बू पाशा, मेघराज जाटव, विजयपाल जाटव, मनवीर जाटव आदि ने भी विचार रखे। अंत में सभी ने सपा को हर स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें