फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटाकशी पर दो गांवों में भिड़े सपा और बसपा समर्थक, जमकर हुआ पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के ताहरपुर और तख्तपुर अल्ला उर्फ नानकार गांव में मतदान के दौरान छींटाकशी करने पर सपा और बसपा प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान पथराव और मारपीट होने से अफरा तफरी मच गई। तख्तपुर अल्ला उर्फ नानपुर में कई लोग घायल हो गए है। अब तक किसी भी घायल ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। ताहरपुर में विवाद के बाद पुलिस ने प्रधान समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों ही मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। शांति व्यवस्था बनाए रखने को अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

कुंदरकी विधानसभा सीट से सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क सपा से और बसपा से हाजी रिजवान प्रत्याशी हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में आने वाले मैनाठेर थानाक्षेत्र के ताहरपुर गांव में सुबह मतदान प्रक्रिया शांत माहौल में चल रही थी। दोपहर में मतदान केंद्र से करीब दो सौ मीटर दूरी पर सपा और बसपा प्रत्याशियों के समर्थकों में वोटिंग को लेकर छींटाकशी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुई और इसके बाद मामला मारपीट में पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। हालांकि मतदान केंद्र पर ग्रामीण वोट डालते रहे। सूचना मिलने पर मैनाठेर पुलिस अर्द्धसैनिक बल के साथ मौके पर पहुंच गई और ग्राम प्रधान समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
विवाद की सूचना मिलने पर एडीएम वित्त युगराज सिंह और एसपी यातायात अशोक कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ ताहरपुर गांव पहुंच गए। जिसके बाद मामला शांत हो गया, हालांकि गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। शाम को निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया संपन्न की गई।
विज्ञापन

उधर मैनाठेर के ही तख्तपुर अल्ला उर्फ नानकार गांव में भी फर्जी वोट डलवाने के आरोप लगाने को लेकर मतदान केंद्र के बाहर सपा और बसपा समर्थकों में विवाद हो गया। यहां पर पहले बेल्टें चली और उसके बाद में पथराव होने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और इसके बाद पथराव करने वाले युवक मौके से भाग निकले। पथराव में पांच लोग घायल हो गए, लेकिन पुलिस को किसी भी पक्ष से कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी गई है। यहां पर भी कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि दो गांवों में विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया है। विवाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें