फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द काशी से सुनाई देगी डमरू, मथुरा से बांसुरी की धुन : तोगड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया बुधवार को संभल जाते समय मुरादाबाद जीरो प्वाइंट पर रुके। वहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। तोगड़िया उत्तराखंड का दौरा करके पश्चिमी यूपी के संभल, पिलखुवा, हापुड़, मेरठ, बड़ौत, नोएडा, ग्रेटर नोएडा होते हुए दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन

रामपुर रोड जीरो प्वाइंट पर उनका स्वागत करने पहुंचे दल का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग महामंत्री गौरव सैनी ने किया। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर बन गया है। अब बहुत जल्द काशी विश्वनाथ से डमरू की धुन और मथुरा से श्री कृष्ण की बांसुरी की ध्वनि सुनाई देगी। राम मंदिर हिंदू समाज के 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है। यह सिर्फ एक मंदिर ही नहीं बल्कि हिंदू समाज के संघर्ष का प्रतिबिंब है। उन आठ करोड़ हिंदुओं की आस्था का पुंज है जिन्होंने सवा रुपया देकर राम मंदिर के लिए ईंटें खरीदी हैं। उन सभी के रुपयों से यह मंदिर बना है।
हमने 40 वर्षों में 12 बार कारसेवा की और उसका फल राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के रूप में मिला है। भारत में अब गो रक्षा कानून आने वाला है। उत्तराखंड ने कॉमन सिविल कोर्ट को लागू करके यह बता दिया कि इस देश के अंदर समान नागरिक कानून लागू होकर रहेगा। कार्यक्रम में आनंद प्रजापति, चरण सिंह, दीप खुराना, अमन सैनी, ललित सैनी, सौरभ, संदीप, मनोज, दीनदयाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें