फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा धोखाधड़ी केस: शिकायतकर्ता को मुंबई को बुलाया, प्रमोद का इंकार, बोले-मुरादाबाद आएं

Tue, 11 Dec 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाक्षी के खिलाफ की गई धोखाधड़ी की शिकायत के मामले में अब आरोपी पक्ष में से एक ने समझौते की पेशकश की है। उसने शिकायतकर्ता को फोन किया और कहा कि शिकायत वापस ले लो। मुंबई आ जाओ, यहां पर बैठकर मामला सुलझा लेंगे लेकिन शिकायतकर्ता ने मुंबई जाने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन


 शिकायतकर्ता इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कंपनी का मालिक प्रमोद शर्मा निवासी कटघर है। प्रमोद शर्मा ने बताया कि उनके पास रविवार को आरोपियों में से एक का फोन आया था। उन्होंने बताया कि दोबारा कार्यक्रम का आयोजन कर लो, सोनाक्षी कार्यक्रम में आ जाएंगी। शिकायतकर्ता ने दोबारा आयोजन करने से इंकार कर दिया है। 

इसके बाद मुंबई जाने से भी प्रमोद ने इंकार कर दिया। उन्होंने आरोपी पक्ष को ही मुरादाबाद आकर पुलिस के सामने बात करने के लिए कहा है। प्रमोद का आरोप है कि दिल्ली में 30 सितंबर को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम किया था। 
विज्ञापन


जिसमें अवार्ड वितरण के लिए बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा को आना था। सोनाक्षी के आने का कार्यक्रम प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑन कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख  रुपये और उस रकम का जीएसटी कर अदा करने का करार किया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

कुल 37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की गईऱ् थी, इनमें से चार लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। बाकी के 33 लाख रुपये अभिषेक  की कंपनी टैलेंट फुल ऑन और उनकी पत्नी स्वाति के अलावा आशीष के खाते में डाले गए थे। 

इसके बाद 30 सितंबर को सोनाक्षी कार्यक्रम में नहीं आई। धोखाधड़ी के इस मामले की शिकायत की जांच एसएसपी ने सीओ कटघर सुदेश गुप्ता को सौंपी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें