फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हैंडबॉल में सोनकपुर, क्रिकेट में स्प्रिंगफील्ड्स विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के तहत सोनकपुर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं जारी हैं। शुक्रवार को हैंडबॉल, क्रिकेट व बॉक्सिंग के मैच खेले गए। मुख्य अतिथि सीडीओ सुमित यादव, विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का आगाज किया।
विज्ञापन

क्रीडाधिकारी प्रेम कुमार व यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिह्न देकर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने जूडो, क्रिकेट व बैडमिंटन के विजेताओं को पुरस्कृत किया। हैंडबॉल बालक वर्ग में चार टीमों के बीच मुकाबले हुए। फाइनल मैच सोनकपुर स्टेडियम टीम बनाम महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज खेला गया। स्टेडियम की टीम की ओर 20 गोल किए गए। सर्वाधिक पांच गोल आशीष व चार गोल शिवांशु ने किए। महाराजा अग्रसेन की टीम से आयुष व निखिल ने तीन-तीन गोल किए। स्टेडियम की टीम 20-11 से विजयी रही। प्रतियोगिता के निर्णायक अमित शुक्ला, पायल, अमन कुमार, गौरव सागर, विकास कुमार रहे।
बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाम स्प्रिंगफील्ड्स के बीच खेला गया। स्टेडियम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 157 रन बनाए। अभय अग्रवाल ने सर्वाधिक 56 और अनमोल प्रकाश ने 42 रन की पारी खेली। स्प्रिंगफील्ड्स की ओर से शिव सिंह और प्रियांशु गौतम ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने 16.5 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया। आर्यन चौधरी ने 50, शिवम सिंह ने 37 रन बनाए। सोनकपुर की ओर से गेंदबाज सार्थक चौधरी ने दो विकेट लिए। स्प्रिंगफील्ड्स ने यह मैच पांच विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शुक्रवार को कुछ मैच हुए। 38 किलोग्राम भार वर्ग में आराध्या सक्सेना, 50 किलो में युविका विजयी रहीं। बालक वर्ग में 60 किलो में उदय, 28 किलोग्राम में आदित्य, 34 किलो में तरुण कुमार, 140 किलोभार में आयुष ने बाजी मारी। निर्णायक एसके क्षेत्री, योगेंद्र कुमार, रवि कुमार, कविता गौड़, उदयप्रताप सिंह, सहबाग मलिक, ऋतिक, निखिल भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें