फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर से सबने किया किनारा, हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने दिया कांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना की दहशत में सामान्य बीमारी से मौत पर भी रिश्तेदार और पड़ोसी किनारा कर रहे हैं। अपने घरों के दरवाजे तक बंद कर ले रहे हैं। कांशीराम कॉलोनी में पिता के पास सिर्फ बेटे को बिलखते जानकर हिंदू युवा वाहिनी के नगर महामंत्री सनी दुबे अपने साथी पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और तैयारियां कराकर शव को कांधा देकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना शनिवार की सुबह शहर की कॉलोनी ए ब्लाक में घटी। कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग अपने पुत्र मुकेश अग्रवाल के साथ रहते थे। मुकेश प्राइवेट जॉब करते हैं। शुक्रवार की रात हालत बिगड़ने के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। सुबह मौत की खबर सुनकर कोरोना के डर में पड़ोसियों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। अकेला बेटा लाश पर बिलखता रहा। सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के नगर महामंत्री सनी दुबे के साथ बजरंग दल के दीपक भारती, राहुल सक्सेना, अतुल रावत आदि पहुंच गए। सभी ने मिलकर अंतिम संस्कार का सामान मंगाया और अर्थी बनवाई। फिर शव को कंधा देकर कटघर गुलाबबाड़ी मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें