फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बुजुर्ग की मौत होने पर बेटे ने हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भटावली में शुक्रवार को गोकल सैनी (100) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद बेटे ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टर ने इस मामले में जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया है।
भटावली निवासी गोकल सैनी (100 वर्ष) के परिवार में बेटा मदनपाल और तीन बेटियां सरोज, शीला और रामो हैं। सभी की शादी हो चुकी है। शीला गांव सहसपुर और रामो डिलारी क्षेत्र के गांव में परिवार के साथ रहती हैं। बड़ी बेटी सरोज भटावली में रहकर पिता की देखभाल करती थी। बेटा पिता से अलग ही रहता था। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे वृद्ध गोकल की मौत हो गई थी। बेटे मदनपाल ने इसी बीच 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही अगवानपुर चौकी प्रभारी मेघराज टीम के साथ गांव पहुंचे। वहां बेटियों और ग्रामीणों से जानकारी की गई तो पता चला कि जिस बेटे ने हत्या की सूचना दी। वह मां की मौत के समय उसे देखने तक नहीं आया था। पिता का भी ख्याल नहीं रखता था। बीते कई साल से बेटियां ही पिता की सेवा कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पिता की मौत के बाद अचानक अपनी ही बहन पर हत्या का आरोप लगाने लगा। थाना प्रभारी के अनुसार बाद में तीनों बेटियों को पुलिस से कहा कि कोई संदेह न रह जाए। इसलिए पोस्टमार्टम करा दीजिए। बेटियों ने कहने पर पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम में वृद्ध की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि अत्यधिक उम्र के कारण सामान्य मौत हुई है। हालांकि बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने कहा कि बिसरा की जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें