फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान के खेत से सोलर पैनल चोरी

Sun, 19 Jan 2020 11:02 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
चेतन चौहान - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (होमगार्ड) चेतन चौहान के खेत से चोरों ने शनिवार रात दो लाख रुपये कीमत के आठ सोलर पैनल चोरी कर लिए। घटना मंत्री के गांव मूंढापांडे में थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई। मंत्री के खेत की देखभाल करने वाले उनके रिश्तेदार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन


प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन मूल रूप से मूंढापांडे के रहने वाले हैं। मूंढापांडे थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर उनका 30 बीघा का एक खेत है। खेत के देखभाल करने वाले मंत्री के रिश्तेदार आर्येंद्र सिंह ने बताया कि सिंचाई के लिए खेत पर पांच किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगा था। जिसमें 16 सोलर पैनल थे। शनिवार रात किसी समय चोर इनमें से आठ सोलर पैनल खोलकर ले गए। मंत्री के रिश्तेदार ने बताया कि चोरी गए सोलर पैनलों की कीमत करीब दो लाख रुपये है। 

उन्होंने बताया कि थाने से खेत तक पांच मिनट में पैदल पहुंचा जा सकता है। लेकिन बेखौफ चोरों ने थाने के बगल में ही इस वारदात को अंजाम दे डाला। आर्येंद्र ने बताया कि उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि एक कैबिनेट मंत्री के यहां इस तरह चोरी हो सकती है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित महसूस करेगा। इंस्पेक्टर मूंढापांडे ने कैबिनेट मंत्री के यहां चोरी की घटना से अनभिज्ञता जताई है। इंस्पेक्टर ने कहा कि सोलर पैनल चोरी की रिपोर्ट तो लिखी गई है लेकिन उन्हें नहीं पता कि खेत मंत्री का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें