फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन, चिल्ड्रेन पार्क के निकट विकसित होगा पहला स्ट्रीट फूड हब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में पंचायत भवन और चिल्ड्रेन पार्क के निकट पहला स्ट्रीट फूड हब लोगों को दीवाली से पहले मिल जाएगा। जहां शहर के लोगों को मुरादाबादी मूंग की दाल, बिरयानी, गोलगप्पे, टिक्की, आइसक्रीम समेत विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ एक ही स्थान पर खाने को मिल सकेंगे। लोगों को साफ, सुथरा, हाइजीनिक खाद्य पदार्थ मिले इसके लिए वेंडरों को जल्द ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम उन्हें प्रशिक्षित करेगी।
विज्ञापन

कंपनी बाग के आसपास खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले 30 वेंडरों के साथ नगर आयुक्त संजय चौहान ने बैठक कर इसका खाका तैयार किया है। नगर आयुक्त ने बताया कि कंपनी बाग के आसपास विभिन्न स्थानों पर तिरपाल आदि तान कर, ठेला लगाकर अथवा मोबाइल वैन के माध्यम से कई लोग खाद्य पदार्थों को बेचने का काम करते हैं। उनके पास साफ-सफाई व शुद्ध पानी का अभाव रहता है। कारोबारियों के पास मौजूद सामग्री भी जांची परखी नहीं होती। इसका सीधा प्रभाव वहां खाद्य पदार्थों का सेवन करने वालों की सेहत पर पड़ता है। बेतरतीब ढंग से इनके लगे स्टालों से कंपनी बाग के आसपास के क्षेत्र की सुंदरता भी लोगों को नहीं दिखाई देती। वहां गंदगी आदि भी होती है। अतिक्रमण से जाम भी लगता रहता है। उन्होंने बताया कि शहर के कुछ चुनिंदा स्थानों को स्ट्रीट फूड हब के रूप में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में पंचायत भवन और चिल्ड्रेन पार्क के आसपास के क्षेत्र को स्ट्रीट फूड हब के रूप में विकसित कर कंपनी बाग के आसपास खाद्य पदार्थों का कारोबार करने के रूप में चिह्नित कारोबारियों को जगह दी जाएगी। उसके बाद जगह बचने पर अन्य स्थानों के वेंडरों को वहां जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें