फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एयरपोर्ट से निकलते ही स्मार्ट सिटी करेगी वेलकम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी पीतल नगरी में अब दाखिल होते ही लोगों को खूबसूरती का एहसास होगा। स्मार्ट सिटी ने एयरपोर्ट के बाहर लोगों के स्वागत के लिए भव्य सेल्फी प्वाइंट तैयार किया है। साथ ही यहां तिरंगा भी स्थापित किया गया है, जो शहर में आने वाले यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। स्मार्ट सिटी ने एयरपोर्ट के बाहर वेलकम टू स्मार्ट सिटी मुरादाबाद की आकृति स्थापित की है, जिसमें शहर की बढ़ती आधुनिकता की झलक दिखाई दे रही है। इसी स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

रात के समय इस भव्य आकृति की खूबसूरती और भी निखर जाती है। स्मार्ट सिटी की ओर से बनाए गए इस सेल्फी प्वाइंट पर आकर्षित लाइटिंग लगाई गई है। शहर आने वाले लोग इसी प्वाइंट पर तस्वीरें भी खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर आने वाले लोगों को खूबसूरती का एहसास हो इसी क्रम में शहर के कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। एयरपोर्ट से एक बड़ा वर्ग शहर में प्रवेश करता है। वहां पर यह आधुनिक सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए और एयरपोर्ट से शहर में प्रवेश करने वाली सड़कों पर कई स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां शहर को और स्मार्ट और खूबसूरत बनाने के लिए कई योजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें