फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: काफी जद्दोजहद के बाद वोट डाल सकीं छोटे कद की जुड़वा बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। करूला क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर मां के साथ मतदान करने गईं छोटे कद की दो जुड़वा बहनों को महिला पुलिसकर्मियों ने नाबालिग समझ कर रोक लिया। काफी जद्दोजहद के बाद जुड़वा बहनें वोट डाल सकीं। इससे वहां कुछ देर अफरा-तफरी भी रही।
विज्ञापन

जाहिदनगर करूला निवासी मेंहदी हसन की दो जुड़वा बेटियां लायबा और अरीबा जुड़वा बहने हैं। दोनों की लंबाई कम है और शारीरिक रूप से भी दुबली हैं। मतदान केंद्र पर पहुंचते ही दोनों को गेट पर महिला पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। दोनों ने अपना मतदाता पहचान पत्र भी दिखाया, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों को यकीन नहीं हुआ। दोनों से आधार कार्ड दिखाने को कहा। उसमें भी दोनों की जन्मतिथ भी एक थी। उसके हिसाब से भी वह बालिग थीं।
दोनों बहनों ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी इसके बाद भी संतुष्ठ नहीं हुईं। कॉलेज और क्लास पूछा। दोनों बहनों ने बताया कि वह क्रमश: बीएससी द्वितीय और बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। आसपास मौजूद कई अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने भी जुड़वा बहनों के मतदाता होने की तस्दीक की तब उन्हें वोट डालने जाने दिया। इस बात को लेकर थोड़ी देर वहां अफरा-तफरी का माहौल भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें