मुरादाबाद। फर्जी बिलों के जरिये मीट का खेल करने वाले गिरोह के चार सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दस बिल और एक कार बरामद की है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी एक दिन बाद का मीट खरीद का एडवांस बिल ले लेते थे और पहले ही दिन मीट बांटना शुरू कर देते थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर सभी आरोपियों का चालान कर दिया।
सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि गुुरुवार रात साढ़े ग्यारह बजे हरथला में चेकिंग के दौरान एक कार पकड़ी। जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। उनकी तलाशी ली गई एक दिन बाद के बिल मिले। ये बिल मीट खरीद और बिक्री थे। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम मंसूर, तनजीम, शकील और इकराम बताया। सभी आरोपी अगवानपुर के कुरैशियान कस्बा निवासी हैं। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में सारा खेल खुल गया। दरअसल ये लोग अवैध रूप से पशुओं का कटान कर मीट सप्लाई करते थे। इस मीट को सही दर्शाने के लिए बरेली से मीट की खरीद दिखाते थे। इस बिल एडवांस में ही ले लेते थे। दो सौ रुपये एक कोरे बिल के अदा करते थे और इसमें अपनी मनमर्जी से मीट का वजन और रकम भर लेते थे। पुलिस के मुताबिक इन्होंने बताया किसालतपुरा की इलमा ट्रेडर्स उन्हें यह बिल उपलब्ध कराती। इंस्पेक्टर नवल मारवाह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।