फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छह साल के बच्चे की मौत

Thu, 05 Feb 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तेज रफ्तार मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छह साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और बच्चे के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन


बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सराय खजूर निवासी गुफरान का छह वर्षीय बेटा जीशान गांव में ही दवाई लेने के लिए पैदल जा रहा था। तभी आबादी के बीच तेज रफ्तार से आ रही मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जीशान को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को दुर्घटना स्थल पर ही छोड़कर भागने में सफल रहा। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और जीशान के परिजन भी आ गए।

सूचना पर एएसपी/सीओ कांठ अभिनव द्विवेदी और छजलैट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। इधर, बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता गुफरान, मां फात्मा, भाई अयान, शियान समेत सभी परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। वहीं बच्चे के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जिसके पर पुलिस ने बच्चे का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने आबादी के बीच मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की रफ्तार को लेकर नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




..फोटो सं. 20, 21, 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें