मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के कलानौर-सरसावा रेलखंड में बारिश के कारण ट्रैक की मिट्टी धंस गई। इसके चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली छह ट्रेनें प्रभावित। इनमें अकाल तख्त, चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (15011-12) लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का संचालन सहारनपुर तक हुआ। (12317) अकाल तख्त एक्सप्रेस को सहारनपुर, गाजियाबाद, अंबाला के रास्ते चलाया गया। (14617) जनसेवा एक्सप्रेस को गाजियाबाद, अंबाला होकर चलाया गया। (14618) को कलानौर में रोका गया। (22355-56) चंडीगढ़-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस का संचालन रुड़की तक किया गया। (12528) चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस को रद्द रखा गया। इसके अलावा (14650) सरयू-यमुना एक्सप्रेस को अंबाला, नई दिल्ली, मुरादाबाद होकर चलाया गया। आज भी इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है।