कांठ। नौ मार्च से डोर-टू-डोर चलाए जा रहे कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के क्रम में अब तक विभिन्न गांवों में छह संदिग्ध कुष्ठ रोगी पाए जा चुके हैं। सोमवार को जानकारी देते हुए सीएचसी कांठ के पीएमडब्लू अनिल कुमार सैनी ने बताया कि शासन के निर्देश पर कुष्ठ रोगी खोजी अभियान 23 मार्च तक निरंतर चलेगा। जो रोगी मिल चुके हैं, उनका सीएचसी की ओर से इलाज भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक छह संदिग्ध रोगी पाए जा चुके हैं, जिनकी रिपोर्ट सीएचसी पर दी गई है। कुष्ठ रोगियों की तलाश करने के लिए 300 टीमें कार्य कर रहे हैं, प्रत्येक टीम में दो-दो कर्मचारी लगे हुए हैं, वहीं 60 सुपरवाइजर भी इस कार्य की निगरानी के लिए लगाए हुए हैं। संवाद