मुरादाबाद। जिले में छह और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमितों में मुंबई से लौटे निजी कंपनी के रीजनल मैनेजर युवक और दो किशोर शामिल है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 65 हो गई है।
बुद्धि विहार निवासी युवक निजी कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद तैनात है। दो दिन पहले मुंबई से लौटने पर युवक को गले में दर्द और बुखार की शिकायत होने लगी। जांच कराई तो वह संक्रमित पाए गए। वहीं निजी विश्वविद्यालय की छात्रा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा हिमगिरि कॉलोनी निवासी युवती, लाइनपार निवासी किशोर और डिलारी के रहने वाले किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ब्यूरो