कुंदरकी। हाईवे पर कुंदरकी में स्थित एक धर्मकांटे के सामने मुरादाबाद से आ रहा एक इलेक्ट्रोनिक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबने से दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
टेंपो के नीचे से आसपास के लोगों पर मशक्कत कर बाहर निकाला, इनको पहले सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद टेम्पो चालक समेत दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कुंदरकी नगर के मोहल्ला कायस्थान की रहने वाली महिलाओं के तीन बच्चे भी साथ में थे, जोकि सुरक्षित बच गए हैं। भीषण हादसे होने की वजह टेंपो में सवार एक शराबी यात्री को बताया, उसने टेम्पो की स्टेयरिंग पकड़ कर खींच दिया। जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया है। पुलिस ने भी हादसे की जानकारी ली है।