मुरादाबाद। शिक्षामित्र समेत छह और लोग शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें ठाकुरद्वारा निवासी 55 वर्षीय महिला को सांस से लेने में तकलीफ है। इसके कारण उन्हें टीएमयू में भर्ती किया गया है।
एकता कॉलोनी निवासी शिक्षामित्र व ठाकुरद्वारा निवासी महिला के अलावा रामगंगा विहार निवासी 29 वर्षीय महिला, कांशीरामनगर निवासी 30 वर्षीय महिला, चंद्रनगर निवासी 22 वर्षीय युवक, नेहरू कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इनमें से दो संक्रमितों के फोन बंद हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम उनसे संपर्क नहीं कर पा रही। अन्य सभी मरीजों को होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है। टीएमयू में भर्ती मरीज की अपडेट भी लगातार ली जा रही है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि जिन्हें जुकाम, खांसी या गले में समस्या है, उन्हें जांच जरूर करानी चाहिए। देर होने पर हालत गंभीर हो सकती है। कोविड संबंधी किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 73765, 2119, 7376520121, 7376520126 पर कॉल की जा सकती है।