ठाकुरद्वारा। नगर निवासी एक युवक शादी के छह माह बाद अपनी पत्नी को अकेला छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हो गया। उसके इस कदम से युवक के परिवार और ससुराल में हड़कंप मचा है। नगर के एक मोहल्ला निवासी मोबाइल टावर पर काम करने वाले एक युवक का विवाह करीब छह माह को माह पूर्व हुआ है। उसके पहले से उत्तराखंड के जसपुर निवासी एक युवती से प्रेम संबंध थे लेकिन परिजनों के दबाब में आकर उसने उनकी मर्जी के अनुसार विवाह कर लिया। विवाह के बाद भी युवक का अपनी प्रेमिका से मिलना जारी रहा। प्रेमिका की फोटो उसके मोबाइल में उसकी पत्नी ने देख ली तो उसने इसकी शिकायत अपने सास ससुर से की। इस पर युवक के माता-पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह दो दिन पहले अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। परिजनों ने पहले उसकी इधर-उधर संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस पर युवक के परिजन शनिवार को रात करीब 11:00 बजे कोतवाली में पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस ने युवक के परिजनों द्वारा बताए गए तीन नंबर सर्विलांस पर लगवाएं तो तीनों नंबर स्विच ऑफ आये। पुलिस ने कहा कि यह मामला उत्तराखंड का है। इसलिए वहीं पर जाकर कानूनी कार्रवाई करें। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने मालूम करने पर युवक के परिजनों के इस मामले में कोतवाली आने की की पुष्टि की है।