मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए अब जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में सप्ताह में छह दिन टीका लगाया जाएगा। रविवार छोड़ छुट्टी के दिन भी सरकारी अस्पतालों कोरोना से बचाव का टीका लगेगा। जिले में रेलवे हॉस्पिटल समेत 67 सरकारी अस्पताल हैं।
कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। टीकाकरण में तेजी लाने के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। शासन ने सभी सरकारी अस्पतालों में छह दिन टीका लगाने का निर्णय लिया है। रेलवे समेत जिले के 67 सरकारी अस्पतालों में हफ्ते में छह दिन कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। अभी सिर्फ जिला अस्पताल और सीएचसी में छह दिन टीका लग रहा था, जबकि बाकी सरकारी अस्पतालों में हफ्ते में तीन दिन टीका लगाया जा रहा था। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में छह दिन कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इस दौरान अगर कोई अवकाश पड़ता है तो उस दिन भी कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
यहां लगेंगे छह दिन टीका
- जिला अस्पताल
- महिला अस्पताल
- 26 अरबन पीएचसी
- 08 सीएचसी
- 30 पीएचसी
- रेलवे अस्पताल