फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद जिले को हस्तांतरित हुई छह सहकारी संस्थाएं

Fri, 25 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। दोनों जिलों के परिसीमन के बावजूद बिलारी ब्लॉक की छह सहकारी संस्थाओं का संभल जिले से संचालन होने तक किसानों को काफी समस्या आ रही थी अब उपनिबंधक सहकारिता ने आदेश जारी कर इन छह संस्थाओं का संचालन मुरादाबाद जिले से होने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

संभल जिले का परिसीमन होने के बाद बिलारी ब्लॉक का परिसीमन भी जिले की सीमा के आधार पर हो गया। लेकिन सहकारिता विभाग ने परिसीमन प्रक्रिया का पूरा पालन नहीं किया गया। मुरादाबाद जिले के बिलारी ब्लॉक में आने वाली छह सहकारी संस्थाओं अजमतनगर ज्योंडेरा, चांदपुर ग्वालखेड़ा, पालनपुर और सादिकपुर आदि चार सहकारी समिति और पालनपुर व बरोली रुस्तमपुर दोनों सहकारी समूहों का संचालन मुरादाबाद जनपद से होता रहा। ब्लॉक वाला जिला और संस्थाओं को संचालित करने वाला जिला अलग अलग होने की वजह से इन संस्थाओं के कृषक सदस्यों को बीज अनुदान, डीबीटी आदि का लाभ लेने में समस्या आती थी।
सहकारिता विभाग बिलारी के अधिकारियों ने बीती 20 मार्च को विभागीय उच्चाधिकारियों को इस आशय का प्रस्ताव भेजा था कि मुरादाबाद जिले की जो सहकारी संस्थाएं संभल जनपद के नियंत्रण में हैं उन सभी का संचालन मुरादाबाद जिले से ही किया जाए। क्योंकि जिला सहकारी बैंक मुरादाबाद द्वारा ही संभल जिले की सहकारी संस्थाओं को विभागीय नियमों के तहत वित्तीय कार्यों का सहयोग किया जाता है। ब्लॉक बिलारी के एडीओ सहकारिता सुनील कुमार ने बताया कि उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता मुरादाबाद मंडल वीर विक्रम सिंह की ओर से 22 जुलाई को जारी आदेश में स्पष्ट कर दिया गया है कि अब इन सहकारी संस्थाओं का संचालन मुरादाबाद से होगा। सभी छह संस्थाओं के अध्यक्ष और सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि वह नए आदेश और निबंधित संशोधन उपनिधि को सार्वजनिक स्थान पर चस्पा कर आगे की कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें