फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बॉक्सर का पासपोर्ट बनाने वाले महफूज के छह करीबियों को पुलिस ने उठाया, पांच की तलाश जारी

Sat, 08 Apr 2023 10:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दिल्ली के बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के आरोपी दीपक बॉक्सर ने अगवानपुर निवासी महफूज खान की मदद से पासपोर्ट बनवाया था। इस मामले में दीपक के खिलाफ छजलैट थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के टॉपटेन गैंगस्टरों में शामिल दीपक बॉक्सर का पासपोर्ट बनाने वाला महफूज खान अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। मुरादाबाद और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने अगवानपुर से उसके छह करीबियों को उठाया है। जिसने पूछताछ की जा रही है। जबकि पांच साथी अगवानपुर से गायब हैं। जिनके बारे में पुलिस जानकारियां जुटाकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत जनपद के धूमर निवासी दीपक बॉक्सर ने 19 दिसंबर 2022 ने खुद को रवि अंतिल निवासी गांव गोपालपुर नत्थानंगला उर्फ कोकरपुर थाना छजलैट जनपद मुरादाबाद निवासी बताते हुए पासपोर्ट बनवा लिया था। इस पासपोर्ट के जरिए ही दीपक बॉक्सर कोलकाता के रास्ते मैक्सिको भागा था लेकिन दिल्ली के बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या मामले में उसका नाम आने पर दिल्ली पुलिस ने दीपक को मैक्सिको से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी दीपक बॉक्सर ने अगवानपुर निवासी महफूज खान की मदद से पासपोर्ट बनवाया था। इस मामले में दीपक के खिलाफ छजलैट थाने में केस दर्ज किया गया था। जांच में ये बात भी सामने आई थी कि पासपोर्ट के लिए सत्यापन रिपोर्ट छजलैट थाने के सिपाही अजीत सिंह निवासी हसुपुरा थाना गढ़मुक्तेश्वर ने दरोगा विमल किशोर की आईडी का इस्तेमाल कर बिना जांच किए रिपोर्ट लगा दी थी। 

पुलिस ने सिपाही को जेल भेज चुकी है। लेकिन महफूज अब तक फरार है। पुलिस ने अगवानपुर में ऐसे सभी लोगों को चिन्हित कर लिया है। जो महफूज के संबंध थे। उसके एक भाई,भांजे और एक दोस्त समेत 6 लोगों को उठा लिया है।पुलिस को शक है कि गैंगस्टर का पासपोर्ट बनवाने में इनमें से कुछ लोगों का सहयोग रहा है। इसके अलावा पुलिस के डर से महफूज के कुछ करीबियों ने अपने ठिकाने बदल दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। महफूज की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें