फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ऐश्वर्या के दनादन गोल से सर सय्यद एकेडमी पस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अस्मिता खेलो इंडिया व भारतीय खेल प्राधिकरण के समन्वय से यूपी फुटबाल संघ द्वारा आयोजित महिला फुटबाल लीग में शनिवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में सर सय्यद एकेडमी की दमदार टीम के खिलाफ मेथोडिस्ट ने बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मेथोडिस्ट ने ऐश्वर्या के पांच शानदार गोल की मदद से सर सय्यद एकेडमी को 6-0 से हराया। दूसरा मैच जिला फुटबाल एसोसिएशन (जेडएफए) व डीपीजीएस के बीच ड्रॉ रहा। पंडित नगला स्थित दिल्ली पब्लिक ग्लोबल स्कूल (डीपीजीएस) के मैदान पर आयोजित अंडर-15 आयु वर्ग की लीग में शनिवार को तीन मुकाबले होने थे। कई खिलाड़ियों की परीक्षा होने के कारण एमपीएस की टीम मैदान पर नहीं पहुंची। इस कारण दो ही मैच खेले गए। पहले मैच के पहले हाॅफ में मैथोडिस्ट सर सय्यद एकेडमी पर हावी दिखी। ऐश्वर्या ने एक के बाद एक लगातार तीन गोल कर हैट्रिक बनाई और स्कोर 3-0 हो गया।
बाहर बैठे दर्शक लगातार सर सय्यद की हौसलाअफजाई कर रहे थे। बावजूद इसके मेथोडिस्ट का मनोबल नहीं गिरा। दूसरे हाॅफ में ऐश्वर्या ने दो और गोल दागे। सर सय्यद की खिलाड़ी मेथोडिस्ट की रक्षा पंक्ति को भेदने में लगातार असफल होते रहे। अंतिम मिनट में मेथोडिस्ट विशी ने एक गोल दागकर स्कोर 6-0 कर दिया। बड़ी जीत के बाद मेथोडिस्ट के खिलाड़ियों ने मैदान पर जश्न मनाया। दूसरे मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। जेडएफए की मध्य पंक्ति की फलक व फाॅरवर्ड पोजिशन पर खेल रहीं वर्षा ने अच्छे मूव बनाए। इसके बावजूद गोल करने में कामयाबी नहीं मिली। दूसरी ओर डीपीजीएस की खिलाड़ी भी जेडएफए की रक्षा पंक्ति को नहीं भेद पाईं। इस तरह यह मैच 0-0 से ड्रॉ रहा।
विज्ञापन

मुकाबलों के दौरान निर्णायक की भूमिका में माधुरी देवी, निशिता, रेनू काम्बुज, राजकुमारी व मोहम्मद फरमान रहे। इस मौके पर जेडएफए की वरिष्ठ उपाध्यक्ष उस्मान खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद अरकान, सहायक सचिव आमिर मिर्जा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें