फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगनल फेल, 20 ट्रेनें बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिंभावली के पास सिग्नल फेल होने से मंगलवार को 12 एक्सप्रेस और यात्री गाड़ियों के साथ 20 ट्रेनों का संचालन चार घंटे बाधित रहा। इससे ट्रेनों को जहां तहां रोकना पड़ा और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रेलवे कंट्रोल रूम के मुताबिक सुबह 3.35 बजे सिग्नल फेल हो गया। 10.25 बजे सिग्नल ठीक होने से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई। इस दौरान नौचंदी एक्सप्रेस, राजरानी एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, नई दिल्ली काठगोदाम शताब्दी, सुहेल देव एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, जन साधारण एक्सप्रेस, इंटर सिटी, बरेली एक्सप्रेस और पैसेंजर के अलावा आठ माल गाड़ियों का संचालन ठप रह। ट्रेनों के इधर उधर खड़ी होने से यात्रियों को जूझना पड़ा।
पटरी चटकने तीन माल गाड़ियां लेट
मुरादाबाद। धमोरा सहारनपुर के बीच में पटरी चटकने से मंगलवार को तीन माल गाड़ियों का संचालन बाधित रहा। सुबह 8.12 बजे पटरी चटकने की सूचना मिली। 8.40 बजे तक ट्रेनों का आवागमन सुचारु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें