ठाकुरद्वारा। गांव इनायत नगर निवासी सचिन राजपूत ने बताया कि एक सप्ताह से तेंदुआ गांव के आसपास लगातार घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। अभी तक किसी पर हमला नहीं किया है लेकिन उसके डर से किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। उनके खेती संबंधी काम प्रभावित हो रहे हैं। सचिन राजपूत ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।