फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शंटिंग में चूक या लापरवाही, डीआरएम कार्यालय में दिनभर चली पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन के यार्ड में उज्जैनी एक्सप्रेस की तीन बोगियां पलटने के मामले की जांच अब तेज हो गई है। घटना के दो दिन बाद बुधवार को मुरादाबाद मंडल के डीआरएम कार्यालय में संबंधित कर्मचारियों से घंटों गहन पूछताछ की गई। सुबह 11 बजे शुरू हुई पूछताछ शाम छह बजे तक चली। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि शंटिंग के दौरान आखिर ऐसी कौन सी चूक हुई, जिससे ट्रेन की बोगियां डेड एंड से टकराकर पलट गईं।
विज्ञापन




18 मई की रात करीब 9:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश यार्ड में वाशिंग लाइन से शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस के इंजन के पीछे लगीं तीन बोगियां डेड लाइन की ठोकर से टकरा गई थीं। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बोगियां पटरी से उतरकर पलट गईं। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया था और मुरादाबाद मंडल से अधिकारियों की टीम तत्काल ऋषिकेश रवाना की गई थी।
मामले की जांच के लिए गठित चार वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी ने स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर, शंटर, दो प्वाइंट्समैन समेत ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को डीआरएम कार्यालय बुलाकर अलग-अलग पूछताछ की। अधिकारियों ने शंटिंग प्रक्रिया, सिग्नल व्यवस्था और घटनास्थल की परिस्थितियों को लेकर विस्तार से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के अनुसार जांच कमेटी घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीआरएम को सौंपी जाएगी, जिसे रेलवे मुख्यालय भी भेजा जाएगा। इसके आधार पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। घटना यार्ड और वाशिंग लाइन क्षेत्र में हुई थी, इसलिए मुख्य रेल लाइन प्रभावित नहीं हुई और अन्य ट्रेनों का संचालन सामान्य बना रहा।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें