फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंदिरों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण का छठी उत्सव

Fri, 22 Aug 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी नगर के शंभूनाथ मंदिर में छठी उत्सव पर संकीर्तन करतीं महिलाएं-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। नगर और देहात इलाके के अनेक मंदिरों में बृहस्पतिवार शाम भगवान श्रीकृष्ण का छठी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने संकीर्तन किया और भगवान श्रीराम के नाम के जयकारे गूंजे।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकुंज स्थित मंदिर पर शाम को कई मोहल्लों की महिलाएं और पुरुष इकटठा हुए। पंडित संजय गौड़ ने छठी पूजा संपन्न कराई, छोटे बच्चों को पीले वस्त्र पहनाकर कड़ी चावल और हरीरे का भोग लगाकर सभी को प्रसाद बांटा गया। यहां हुए संकीर्तन में अर्चना गौड़, मंजू चौधरी, अंजलि शर्मा, मंजू देवी, ममता गुप्ता, गीता चौधरी, प्रिया चौहान, सुनीता शर्मा, प्रिया गुप्ता,सीमा, मीनाक्षी, साक्षी, दीप्ति, कमलेश आदि महिलाओं ने भाग लिया। मंदिर में सजावट की गई। कार्यक्रम आयोजन में अचिंत कुमार मुन्ना, दिनेश कुमार, संजय गौड़, सुबोध सक्सेना, संजय राणा, अमित सक्सेना, पंकज चौहान, दीपक गुप्ता, प्रदीप वर्मा, अतुल शर्मा, राजीव गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें