फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: श्री जम्भवाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र के गांव सरकड़ा विश्नोई में शनिवार को श्री जम्भवाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरियाणा के भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक भव्य विश्नोई ने किया। प्राचीन विश्नोई मंदिर पर हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माैजूद रहे। यह आयोजन विश्नोई मंदिर समिति द्वारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन

अवसर पर गांव के सभी मार्गों पर गाजे-बाजे के साथ महंत स्वामी प्रणवानंद जी महाराज के निर्देशन में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। आर्यसमाज मंदिर में पूर्व विधायक भव्य विश्नोई ने अपने कर कमलों से राजस्थान प्रदेश का प्रदेशीय पौधा खेजड़ी का रोपण कर सिंचाई की । हरिद्वार के ब्रह्मलीन गोऋषि स्वामी राजेंद्रानंद जी महाराज के शिष्य कथा व्यास आचार्य अमृतानंद जी महाराज ने दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक अमृतवाणी की वर्षा की । इस अवसर पर विश्नोई मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने प्रदेश के सभी विश्नोई समिति के अध्यक्षों, प्रभारियों और अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार विश्नोई ने किया । महाआरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया । इस अवसर पर राजपाल सिंह चौहान, आचार्य नरेंद्र पाल सिंह, डाॅ. रविन्द्र कुमार विश्नोई, योगेन्द्र पाल सिंह, प्रखर विश्नोई,आशा विश्नोई, मोनू बजरंगी, सुभाष विश्नोई, गाैरव कुमार विश्नोई, संजय विश्नोई सुनील कुमार वैद्यजी,कर्मवीर विश्नोई, डॉ.रामौतार विश्नोई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें