फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों और घरों में जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की वजह से दो वर्ष बाद जन्माष्टमी का त्योहार बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रमुख मंदिरों के आसपास मेला जैसा माहौल था। मंदिरों और घरों में विधि विधान से लड्डू गोपाल का पूजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में बहुत से श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखा और रात में जन्मोत्सव मनाया। रात 12 बजते ही कान्हा ने जन्म लिया तो मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने बधाईयां गाईं। शुक्रवार को भी शहर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और फूल पत्तियों की लड़ियों से सजाया गया था। घरों में भी बने पूजा घरों को भक्तजनों ने पूरे उत्साह से सजाया। मंदिरों में सजी सुंदर मनमोहक झांकियों और रासलीलाओं का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। नंद गोपाल के दर्शनों के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लग गई थीं। शाम को तो भव्य रौनक थी। मंदिरों में भगवान लड्डू गोपाल का अभिषेक, भजन संध्या का आयोजन किया गया। कई मंदिरों में दही हांडी की मटकी भी फोड़ी गई। श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भजन गाकर लड्डू गोपाल को झूला झुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें